Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन को साइड देने में रेलिंग से टकराई बाइक, डीजे ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में छाया मातम

सक्ती जिले मे मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार निवासी दीपक चंद्रा और मनोज चंद्रा डीजे संचालन का काम करते हैं। दोनों निजी कार्य से कचंदा गए थे और शाम को लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बोड़सरा गांव के पास तालाब किनारे स्थित अंधे मोड़ पर दोनों युवक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को साइड देने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनकी दोपहिया वाहन सड़क किनारे रेलिंग से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  अनोखी शादी : एक ही युवती के साथ दो सगे भाइयों ने लिए 7 फेरे, हर जगह हो रही चर्चा

मृतक दीपक चंद्रा
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दीपक चंद्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं, मनोज चंद्रा को गंभीर गले की चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

दीपक चंद्रा की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!