Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देवगढ़ घाट में हाथियों का आतंक: मुख्य सड़क तक पहुंच रहे झुंड

वन विभाग की अनदेखी ने खतरे की स्थिति उत्पन्न

बलौदाबाजार,12अक्टूबर। बारनवापारा वन क्षेत्र के देवगढ़ घाट इलाके में इन दिनों हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है। यह क्षेत्र पहले से ही हाथी विचरण क्षेत्र घोषित है, लेकिन वन विभाग की अनदेखी ने खतरे की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

सड़क पर पहुंच रहे हाथी, लोग बना रहे वीडियो
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड कई बार मुख्य सड़क तक पहुंच जाता है, जिसके बाद लोग फोटो और वीडियो बनाने के लिए भीड़ जमा कर लेते हैं। कुछ लोग तो हाथियों के बेहद करीब जाकर मोबाइल से शूट कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह न केवल जानलेवा है, बल्कि हाथियों को उकसाने वाला व्यवहार भी है।

See also  छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश

विशेषज्ञों की चेतावनी
वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा है कि जब हाथियों के साथ शावक मौजूद होते हैं, तो वे अत्यंत आक्रामक हो जाते हैं। ज़रा सी हलचल या शोर-शराबा उन्हें हमला करने के लिए उकसा सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे क्षेत्र से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

सुरक्षा बैरियर हटाने से बढ़ा खतरा
स्थानीय निवासियों ने बताया कि देवपुर घाट क्षेत्र में पहले दो सुरक्षा बैरियर लगाए गए थे, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ गई है। यह मार्ग संकरा और जोखिम भरा है, जहाँ वाहनों के लिए मुड़ने तक की जगह नहीं रहती।

Advertisment

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों और वन प्रेमियों ने वन विभाग से मांग की है कि मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया जाए, क्षेत्र में कड़ी गश्त लगाई जाए, और लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएँ। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से जनता की जान और हाथियों की सुरक्षा दोनों खतरे में हैं।

See also  सरकार की घोषणा के परिपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक, 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू...

“हाथियों के संरक्षण के साथ मानव सुरक्षा भी जरूरी है, इसलिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।” — स्थानीय ग्रामीण

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!