Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के स्नातक पास युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी, CGPSC में अधीक्षक पद पर निकली भर्ती

पदों का विवरण और आरक्षण

इस भर्ती में कुल 55 पद भरे जाएंगे। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण रखा गया है। कुछ पद स्थानीय छत्तीसगढ़ की महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से आरक्षित हैं। आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड

उम्मीदवार के पास निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है:

  • समाज कार्य (MSW)
  • समाजशास्त्र
  • मनोविज्ञान
  • विधि (Law)
  • वेतनमान
    यह पद राजपत्रित द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत आता है। वेतनमान 9300 से 34800 रुपये (ग्रेड पे 4300 रुपये) के साथ महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त होंगे।
See also  जाेबी, रायगढ़ में लघु वन उपज आधारित 3 दिवसीय रैंप प्रशिक्षण का सफल समापन

आयु सीमा

Advertisment
  • आवेदन के समय उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    .छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी, यानी उनकी अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है।
  • SC/ST/OBC और विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को भी 5 साल की आयु छूट मिलेगी।
  • कुल मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

  • बिना किसी शुल्क के 9 से 11 नवंबर 2025 तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
  • 500 रुपये शुल्क के साथ 12 से 14 नवंबर 2025 तक एक बार सुधार संभव होगा।
    आवेदन शुल्क
  • छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (गैर क्रीमीलेयर) और स्थानीय दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • सभी अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क और GST भी अलग से देना होगा।
See also  AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ को क्या हुआ? ऑस्ट्रेलिया को मजबूरी में उस्मान ख्वाजा को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में करना पड़ा शामिल

चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण

चयन दो चरणों में होगा:

  • लिखित परीक्षा – कुल 300 अंक
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू) – कुल 30 अंक

लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनमें दो भाग होंगे:

  • भाग 1: छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (50 प्रश्न, 100 अंक)
  • भाग 2: बच्चों से संबंधित सामान्य ज्ञान (100 प्रश्न, 200 अंक)
    प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

परीक्षा सिलेबस
भाग 1: छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, जनजातियां
उद्योग, पंचायती राज, वर्तमान घटनाएं

भाग 2: बच्चों से जुड़ा सामान्य ज्ञान
बच्चों के लिए कानून (किशोर न्याय अधिनियम, POCSO, शिक्षा का अधिकार आदि)
पोषण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर
विभिन्न सरकारी योजनाएं (मिशन वत्सल्या, पीएम केयर्स, बाल उदय आदि)
चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), बाल मनोविज्ञान, काउंसलिंग, थेरेपी आदि

See also  छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 11 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, 1 जून को वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट

परीक्षा केंद्र
परीक्षा निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी:

  • रायपुर
  • दुर्ग
  • बिलासपुर
  • अंबिकापुर (सरगुजा)
    जगदलपुर (बस्तर)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!