छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
C.G. Breaking News: नक्सलियों के प्रेशर IED विस्फोट में कोबरा 206 का जवान घायल, रायपुर रेफर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान आ गया। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र में तब हुई जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी।
घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है कि जवान की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।



