Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, धीवर समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन, समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के हाईस्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है। जिससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है।

See also  जब्त खाद यूरिया को कृषि विभाग द्वारा किसानों को शासकीय दर पर किया गया वितरण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। राज्य सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने मछुआ बोर्ड को बढ़ावा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी तथा समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। श्री शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

See also  SECL signs MoU with NIT Raipur for building Girls Hostel under CSR...

विधायक ईश्वर साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक रामकिशन धीवर, राधेश्याम चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!