Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : तखतपुर में वर्दी पर दाग : अवैध वसूली और झूठे केस में फंसाने के आरोप में आरक्षक निलंबित

बिलासपुर : बिलासपुर के तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद पर वार्ड क्रमांक 12 की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरक्षक ने जबरन घर में घुसकर अवैध वसूली की और पैसे न देने पर उसके पति को झूठे शराब तस्करी के केस में फंसा दिया। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत और शपथ पत्र सौंपा, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को निलंबित कर दिया।

शिकायत के अनुसार, आरक्षक ने पहले 20 हजार रुपए लिए और फिर 10 हजार की दोबारा मांग की। इनकार करने पर अगले दिन महिला के पति को शराब लाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि आरक्षक बिना महिला पुलिस और अनुमति के घर में घुसा, जो नियमों का उल्लंघन है।

See also  बिलासपुर में 3.35 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,यूपी के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, बीट सिस्टम और हाईटेक पुलिसिंग से मिली सफलता

महिला के मुताबिक, 2 अक्टूबर को आरक्षक आकाश निषाद अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया, वीडियो बनाया और शराब बेचने के झूठे आरोप लगाकर 20 हजार रुपए की मांग की। डरकर महिला ने पैसे दे दिए। इसके बाद आरक्षक दोबारा पैसे और ‘मुर्गा बनाने’ की मांग करने पहुंचा। मना करने पर उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी और अगले दिन महिला के पति को शराब तस्करी के झूठे केस में फंसा दिया।

महिला ने बताया कि आरक्षक बार-बार पैसे मांगता था और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। इससे पहले भी आकाश निषाद पर अवैध वसूली की शिकायतें हो चुकी हैं। परसाकापा बराही में अवैध वसूली के दौरान ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की थी, जिसमें वह घायल हो गया था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!