Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बस्तर की बेटियों ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में में जीते दो स्वर्ण पदक

जगदलपुर,01अक्टूबर। बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 28 सितंबर तक आयोजित आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन किया है।

जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी।

See also  रायगढ़ के युवक से पति-पत्नी ने 15 लाख ठगे:खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर धोखाधड़ी; एक ही मकान का 3 लोगों से सौदा किया

वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, कार्यकारी सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!