Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: रायपुर में बदमाशों का कहर,शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, गहने-कैश लूटे

रायपुर : राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

See also  छत्तीसगढ़: बस्तर राजमहल से 135 साल बाद निकलेगी बारात, 100 राजघराने बनेंगे बाराती...

बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पास के जंगल में छिपकर किसी तरह रात बिताई। सुबह होते ही घायल अवस्था में वे मुजगहन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

See also  Budget 2026: क्या ट्रेन सफर होगा सस्ता! 3000 का टिकट 1500 में! क्या बजट में मिल सकता है तोहफा…

सुरक्षा पर उठे सवाल

Advertisment

शहर से लगे इलाकों में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर रात के समय सुनसान इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!