Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शौच गई किशोरी से रेप, गांव का युवक अरेस्ट…

बिलासपुर,26 सितम्बर। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए निकली पीड़िता को गाँव के ही युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ 13 वर्षीय पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।

तभी पीड़िता को अकेला पाकर गाँव के ही युवक राजू मरकाम की नीयत खराब हो गई और उसने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी राजू मरकाम पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इधर पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने तत्काल मामले में पातासाजी करते हुए आरोपी राजू मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

See also  CG News : 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने दौड़ा कर किया घायल, हफ्तेभर से लोग दहशत में…घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!