Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक ने किया जांजगीर-चांपा में विभागीय गतिविधियों का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 26 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक श्याम धावड़े एवं ए. आयाज, संयुक्त संचालक हथकरघा ने जिले में विभागीय गतिविधियों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी का निरीक्षण करते हुएसंस्थान के कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय कोसा उत्पादन केंद्र महुदा (च) का अवलोकन कर कोसा कृमिपालकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रथम फसल में 143 हितग्राहियों द्वारा उत्पादित कोसा फल की राशि चालीस लाख अट्ठाइस हजार दो सौ अड़सठ रुपए का चेक हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने आदर्श बुनकर सहकारी समिति के बुनकर सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही, बुनकारी कार्यों में अधिक आमदनी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

See also  UP NEWS: लोन लेकर साली की हत्या के लिए दी थी सुपारी, मुजफ्फरनगर में गैंगरेप-हत्या का एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार...

ग्रामोद्योग से जुड़े हितग्राहियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सहसंचालक श्याम धावड़े एवं संयुक्त संचालक हथकरघा ए. आयाज ने निरीक्षण उपरान्त कलेक्टर जन्मेजय महोबे, सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, एसडीएम जांजगीर एवं संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अधिकारियों से विभागीय कार्यों को प्रोत्साहन हेतु विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहायक संचालक रेशम मधुप चंदन, सहायक संचालक सौरभ सिंह ठाकुर, बिहारी लाल पटेल उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!