Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने दौड़ा कर किया घायल, हफ्तेभर से लोग दहशत में…घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद…

CG News : 8 साल की बच्ची को कुत्ते ने दौड़ा कर किया घायल, हफ्तेभर से लोग दहशत में…घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद।

रायपुर। राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बच्ची का जान बाल-बाल बची जब एक कुत्ते ने जोन-2 साईं नगर में 8 साल की अंजलि पर हमला कर दिया। CG News कुत्ते के हमले से अंजलि घायल हो गई, लेकिन आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़कर उसकी जान बचाई।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बच्ची सड़क पर जा रही थी, तभी एक आवारा कुत्ता उस पर हमला कर देता है।

लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की डॉग कैचर टीम मौके पर नहीं पहुंची। अंजलि की मां सरस्वती ध्रुव ने बताया कि वे अपनी बेटी को किराना दुकान भेजी थीं, तब ही यह घटना घटित हुई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते को भगाकर अंजलि की जान बचाई।

See also  नरियरा नगर पंचायत में ग्राम बनाहील के विलय की मांग को लेकर 5 संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

बच्ची के हाथ पर कुत्ते के नाखून से खरोंचें आईं, जिसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाया गया। स्थानीय निवासी यह भी कह रहे हैं कि पिछले एक हफ्ते से आवारा कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की डॉग कैचर टीम कुत्तों को पकड़ने में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!