Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में विधायक अनुज और खनिज निगम अध्यक्ष सौरभ हुए शामिल

भाजपा सेवा पखवाड़े में इंजीनियर डाक्टर्स और वकीलों का सम्मान,

रायपुर, 21 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी धरसींवा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 सितंबर को खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में एक विशेष ‘प्रबुद्ध जन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे धरसींवा विधायक कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, जोन अध्यक्षों और मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके प्रयासों से वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, सेवानिवृत्त अधिकारी और अन्य विशिष्ट व्यक्ति बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए व सभी का आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उन स्तंभों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का एक मंच है, जिन पर हमारे समाज की नींव टिकी है। श्री शर्मा ने आगे कहा, “सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण, पुराने स्वरूप में लौटा संयुक्त जिला कार्यालय...

आज हमारे बीच वकील, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य सम्मानित प्रबुद्धजन उपस्थित हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय विषय है।।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज के इन बुद्धिजीवियों की भागीदारी से ही हम एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। मुख्यातिथि श्री सौरभ सिंह ने
सभी से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं और देश तथा समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। श्री सिंह ने कहा, “आपका अनुभव और ज्ञान हमारे लिए अमूल्य है। हम चाहते हैं कि आप हमारे साथ मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और सभी का जीवन खुशहाल हो।” श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से यह सम्मेलन सफल हुआ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे, ताकि समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ निरंतर संवाद बना रहे।

Advertisment

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, खनिज निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह ,जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन सहित भाजपा मंडल धरसींवा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  सीएमडी एसईसीएल के मुख्य आतिथ्य में डीएवी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!