Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बेमेतरा में संयुक्त कार्रवाई : आबकारी, पुलिस और नगर पालिका ने अवैध चखना सेंटर पर कसी नकेल

बेमेतरा, 21 सितम्बर 2025। जिले में अवैध मदिरा विक्रय और चखना सेंटरों के विरुद्ध जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा, पुलिस विभाग और नगर पालिका बेमेतरा की संयुक्त टीम ने बिलई बायपास रोड, पिकरीपारा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध अहाता संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध अहाता पाए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 36 (सी) के तहत जमानती प्रकरण कायम किया गया। टीम द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और स्थानीय लोगों को भी अवैध शराब व्यापार एवं चखना सेंटरों के खिलाफ सहयोग देने की अपील की गई।

See also  Attack from Boat : अमेरिका फिर दहला! रेस्टोरेंट पर नाव से फायरिंग, 3 लोगों की मौत

इस अभियान में आबकारी वृत्त बेमेतरा प्रभारी उप निरीक्षक वीणा भंडारी, आबकारी आरक्षक संतोष अहिरवार, वाहन चालक पूर्णानंद सोम, पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक रघुराज यदु एवं आरक्षक संतोष शामिल रहे। साथ ही नगर पालिका बेमेतरा से साहू जी, पटेल सर और पवार जी का भी सराहनीय योगदान रहा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध मदिरा धारण, संग्रहन और विक्रय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापामार कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों को भी अपील की गई है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

See also  प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक ने किया सुसाइड; रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला शव

अवैध शराब विक्रय या चखना सेंटर की शिकायत सीधे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेमेतरा (मो. 7803036415) पर दर्ज करवाई जा सकती है। समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!