Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए महिला की हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए महिला की हत्या के मामले में आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सूचक रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास अकलतरा  के द्वारा 16 अगस्त 24 को रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की 15 अगस्त 2024 के शाम 07.00 बजे घर से निकली थी जिसे रात्रि 08-30 बजे शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे। उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास में पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला। दिनांक 16 अगस्त 2024 को प्रात: करीबन 10.00 बजे पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत में पड़ी है कि सूचना पर उसके लडका जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच में पडी थी। जिसकी मृत्यु हो गई है की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में मर्ग  पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
 मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका की शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका की शव का पंचनामा कार्यावाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 380/2024 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया।
  हत्या जैसे घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया।
 विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल व SDOP जांजगीर प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में गठीत टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना हुये थे। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 15 अगस्त 2024 के रात्रि  करीब 08-30 बजे अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि इसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा है की रंजिश पर से अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी सूरज बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि दाउलाल बरेठ आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, बसंत साहू, शेषनारायण साहू, महिला आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

See also  भ्रष्टाचार का गढ़ वन मंडल मनेंद्रगढ़, क्या सीएम बघेल के करीबी डी एफ ओ लोकनाथ पटेल के कारनामें होंगे उजागर, भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों सहित बड़ी राशियों के घोटालों के बाद भी किसकी मेहरबानी से बचे रहे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!