Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला प्रकरण में गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित एवं यश पुरोहित गिरफ्तार…

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एन्टी करप्शन ब्यूरो में शराब घोटाले से संबंधित दर्ज अपराध क्रमांक-04/2024, धारा-7,12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120 बी भा.द.वि. में गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित एवं उसके पुत्र यश पुरोहित को आज दिनांक 19.09.2025 को ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व कल आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास की गिरफ्तारी की गई थी।

मार्च 2024 से फरार चल रहे इन तीनों आरोपियों के पक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने क्रमशः सितम्बर 2024 एवं दिसम्बर 2024 में No coercive action का आदेश पारित किया था, जिसके बाद ब्यूरो के नोटिस पर आरोपीगण उपस्थित तो हुए परन्तु प्रकरण में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया। दिनांक 17.09.2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से No coercive action की रोक हटने के पश्चात् आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। होटल व्यवसायी आरोपी पिता पुत्र सिंडीकेट के प्रमुख सदस्य थे, जिनके द्वारा आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भण्डारण एवं लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों तक वितरण का कार्य किया जाता था। आरोपीगण को आज दिनांक को माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) जिला रायपुर के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ हेतु दिनांक 25.09.2025 तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

See also  राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!