Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कारोबारी पप्पू बंसल EOW की हिरासत में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग-भिलाई के शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में लिया है। EOW की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

विजय भाटिया 6 जून तक रिमांड पर

इस मामले में एक और बड़ा नाम कारोबारी विजय भाटिया भी सामने आया है, जो 6 जून तक EOW की रिमांड पर है। जांच एजेंसी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विजय भाटिया ने विदेशी कंपनियों से शराब की आपूर्ति कर करीब 15 करोड़ रुपए का कमीशन कमाया, जिसे उसने प्रॉपर्टी में निवेश किया। इस पूरे लेन-देन की जांच जारी है।

See also  Breaking: जांजगीर जिला जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जेल सुरक्षा पर उठे सवाल…

ओम साईं बेवरेज कंपनी के जरिए घोटाले की प्लानिंग
EOW की जांच में यह भी सामने आया है कि विजय भाटिया ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई। इस कंपनी की 52% हिस्सेदारी विजय के पास थी। कंपनी विदेशी शराब कंपनियों से माल खरीदकर 10% अतिरिक्त कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी। इस 10% में से 60% हिस्सा सिंडिकेट के पास जाता था, जबकि 40% भाटिया अपने पास रखता था।

पप्पू बंसल: प्रॉपर्टी डीलर से शराब कारोबारी तक का सफर
पप्पू बंसल पहले प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़ा था। बाद में उसने शराब और कोयले के कारोबार में कदम रखा। बताया जा रहा है कि उसकी राजनीतिक पहुंच ने उसे इस कारोबार में मजबूती दी।

Advertisment

ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे कर सकती है, क्योंकि पूछताछ के दायरे में अब कई अन्य कारोबारी और रसूखदार लोग भी आ सकते हैं।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का किया ऑनलाईन भुगतान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!