छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला ग्राम गंगाजल में हुआ आयोजित

शिवरीनारायण। भाजपा शिवरीनारायण मंडल के ग्राम गंगाजल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला की अतिथि वक्ता श्रीमती रजनी साहू (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) संतोष लहरे (जिलाध्यक्ष अ.जा.मोर्चा) रमेश मोदी (जिला मंत्री)की गरिमामयी उपस्थिती में आयोजित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यशाला की अतिथि वक्ता श्रीमती रजनी साहू (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) ने विस्तृत रूप से बताया गया की 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक अनेक कार्यक्रम को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना है।जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण, 25 सितंबर को हम सब के प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर सभी बूथों में उनके चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करना। 02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं जय जवान जय किसान के नारे के उदघोषक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती समेत अन्य कार्यक्रमों को सब का सहयोग लेते हुए सेवा पखवाड़ा को सेवा भाव के साथ मनाने का आग्रह किया। कार्य शाला को मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला (बाबू), जिला मंत्री रमेश मोदी, जिला अध्यक्ष अ.जा. मोर्चा संतोष लहरे ,सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक अंकुर गोयल ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन समीर वैष्णव (मंडल उपाध्यक्ष) एवं आभार प्रदर्शन अजय शुक्ला (सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सहसंयोजक) ने किया। उक्त कार्यशाला में मंडल महामंत्री विष्णु हरी गुप्ता, दिलेशवर साहू, भाजयुमो जिला मंत्री चिराग केसरवानी, गंगाजल सरपंच प्रतिभा तिवारी, सत्यभामा वैष्णव ,रोशनी राठौर, उपाध्यक्ष द्वय तिलेश्वरी साहू, द्वासराम श्रीवास, सेवा पखवाड़ा के सहसंयोजक राजकुमार साहू,मंत्री द्वय – विजय साहू,अंबिका यादव, ममता परमेश्वर चौबे, कोषाध्यक्ष मारकंडेय कश्यप,मीडिया प्रभारी गोपाल केडिया ,घासीराम कश्यप, संदीप यादव, रमेश केसरवानी, राजा सिंघानिया, ललित कश्यप, अरुण प्रभुवा ,स्नेह लता सोनी, मीनाक्षी सोनी, प्रमिला विश्वास,प्रतीक तिवारी, किरण यादव ,परमेश्वर कश्यप,सुरेश कश्यप ,रमेश साहू, राम सरकार रात्रे, राजेश सुल्तानिया, साहेब लाल रायसागर, गौरीशंकर कश्यप ,वीरेंद्र चौहान, योगेशशुक्ला, किशोर कश्यप, संतोष कश्यप, भागीरथी पटेल, छेदीलाल कश्यप, भुवन तुरकाने ,भागवत श्रीवास, गोरेलाल आदित्य, वेदव्यास यादव, मनीराम साहू ,अशोक कर्ष, पुरुषोत्तम साहू, रामचंद्र यादव ,रामनरेश साहू, रामलाल पटेल, राधे मोहन साहू ,लक्ष्मण साहू, रमेश केवट, आकाश साहू, अजय कश्यप ,संदीप यादव, कान्हा केसरवानी, भीमबली नायक, रघुनंदन कश्यप, विष्णु कश्यप ,कृष्णा कश्यप, बालाराम पटेल, लखन कश्यप, नरेंद्र कश्यप, महेंद्र कश्यप, द्वासराम केवट, पदम साहु, मनोज कश्यप, तेरस कश्यप, सुखदेव कश्यप, आरती दास, रितेश केवट, कौशलेंद्र कश्यप, कुमार नायक, संतन दास, वेद प्रकाश चौबे, नवल साहू ,चेतन शर्मा, आकाश यादव ,आशीष दुबे, कामेश यादव, जितेंद्र मोहन कश्यप, मनीष, रामेश्वर कश्यप, जगन्नाथ कश्यप, खोलबहरा कश्यप ,सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल केडिया ने दिया।



