छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला हॉस्पिटल जांजगीर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला हॉस्पिटल जांजगीर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा सभी ने मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सदैव राष्ट्रहित एवं जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ताकि समाज के ज़रूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



