Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर नैला-जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों का कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने स्थल निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे, ऐसे में सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं ताकि उत्सव सफल एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल और विशेष गश्ती दल की व्यवस्था रहेगी।
       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने दुर्गा पूजा समिति से जिला प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, राजेश पालीवाल, संदीप शर्मा, गोपाल दुबे, मनोज अग्रावाल सहित समिति पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  मोबाईल एवं पैसे लूट कर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!