Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG: नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत, ग्रामीण की निर्मम हत्या, चार साल पहले बेटे को मार डाला था

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निलावाया में बीती रात नक्सलियों की एक टीम ने गांव के बण्डी कोर्राम के घर पहुंच उसे बाहर निकालने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी आ पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा गांव के लोगों ने बताया कि 4 वर्ष पहले नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण के बेटे हरेंद्र कोर्राम की भी हत्या कर दी थी।

See also  कलेक्टर एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!