Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है। वही ट्रेलर वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर जोकि मंगलवार की रात 9 बजे को थाने में ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। इस बीच पर लछनपुर चौक के पास पहुंचा था कि जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके पर से भाग निकला।

See also  हम बिजली ही नहीं देश के लिए खिलाड़ी भी पैदा करते है - डॉ. रोहित यादव, अ.भा. लॉन टेनिस में केरल विजेता, उ.प्र. उपविजेता, छत्तीसगढ़ तीसरा...

घटना की जानकारी मिलने के के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और शव को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर वाहन और चालक को पुलिस ने सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी चालक पर कार्यवाही की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!