Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG में 6 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत, खेत मालिक पर मुकदमा हुआ दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करगीकला गांव में 6 साल के बच्चे गीत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव ने फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए झटका करंट की जगह सीधा सप्लाई करंट दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई। मामले में अब खेत मालिक के खिलाफ मरवाही पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, बीते 28 अगस्त को मरवाही थाना क्षेत्र के करगीकला गांव में 6 साल के गीत सिंह की मौत घर के पास स्थित खेत में लगे विधुत तार की चपेट में आने से हो गई थी। घटना दिवस को मरवाही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पुलिस ने परिजनों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
मौके से मिले साक्ष्यों से यह पता चला कि मकान मालिक स्वरूप सिंह के द्वारा अपने खेतों में झटका करंट की जगह डायरेक्ट अवैध तरीके से विधुत सप्लाई जोड़कर खेतो के चारों तरफ करंट दौड़ा दिया था और घटना के दिन गीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ खेलते-खेलते खेत के पास पहुंचा और सीधे विधुत सप्लाई की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में मरवाही पुलिस खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

See also  ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनजागरण का सशक्त माध्यम : इंजी. रवि पाण्डेय 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!