Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला, घर में अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, जिंदा लौटा बेटा, जाने क्या है पूरा मामला…

कोरबा: कोरबा जिले में एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है, जहां एक परिवार अपने 27 वर्षीय बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, जिसे गलती से मृत मान लिया गया था। तभी वह युवक अचानक जिंदा और सही-सलामत घर लौट आया। इस घटना से घर में मातम का माहौल तुरंत खुशी और आश्चर्य में बदल गया।

गुमशुदगी और गलत पहचान

यह मामला गेवरा बस्ती के रहने वाले हरिओम वैष्णव का है, जो 5 सितंबर को अपनी पत्नी के घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद, डंगनिया नदी में एक शव मिला। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल था, लेकिन परिवार ने कपड़ों और हाथ पर बने एक टैटू के आधार पर उसे हरिओम मान लिया। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।

See also  Gold Rate Today: सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये...

अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी चमत्कार

शव को घर लाने के बाद पूरे परिवार और रिश्तेदारों में शोक का माहौल था। मंगलवार की सुबह, जब हरिओम के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तो वह अचानक घर के दरवाजे पर आ गया। उसे देखकर परिवार और वहां मौजूद लोग डर के मारे ‘भूत, भूत’ चिल्लाने लगे और भागने लगे। कुछ देर बाद, जब लोगों को यकीन हुआ कि वह सच में जिंदा है, तब जाकर माहौल शांत हुआ।

Advertisment

पारिवारिक कलह के कारण घर से दूर था युवक

हरिओम ने बताया कि पारिवारिक विवाद की वजह से वह बिना किसी को बताए दूसरे शहर चला गया था। दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने पुष्टि की कि नदी से मिला शव हरिओम का नहीं है और अब पुलिस उसकी असली पहचान के लिए जांच कर रही है।

See also  प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का किया निरीक्षण, निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!