Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रोजेक्ट नैनो : रायपुर जिले में कृषक कर रहे ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव…

रायपुर,05 सितम्बर। रायपुर जिले के किसान अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन और स्प्रेयर मशीन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट नैनो” अंतर्गत इस पहल को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इससे खेती की लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा, आरंग, अभनपुर और तिल्दा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कराया जा रहा है तथा कृषकों को इनके लाभों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर स्प्रेयर से भी नैनो उर्वरकों का उपयोग कराया जा रहा है।

See also  विधायक बालेश्वर साहू ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पीला कर अभियान की शुरुवात की...

रायपुर जिले में अब तक लगभग 155 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रेयर मशीन तथा 102 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया जा चुका है। किसानों का रुझान लगातार नैनो उर्वरकों की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि इनके उपयोग से पौधों की जड़ें अधिक सशक्त और विकसित हो रही हैं। परंपरागत रासायनिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों न केवल फसल उत्पादकता के लिए बेहतर है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता भी संरक्षित होती है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ते हुए उनकी खेती को अधिक लाभकारी, पर्यावरण हितैषी और टिकाऊ बनाना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!