Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मशहूर टीवी अभिनेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप

नई दिल्ली: टीवी जगत से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आशीष कपूर पर उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। दरअसल, 33 वर्षीय अभिनेता पर 27 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज की थी कि आशीष ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आशीष की कुछ साल पहले एक टेलीविजन के एक प्रोजेक्ट के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी। पीड़िता ने बताया कि, अभिनेता ने शादी का वादा किया था और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद आशीष कपूर शादी से मुकर गया। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  CCPA का बड़ा फैसला! अब रेस्टोरेंट नहीं वसूल सकेंगे ‘LPG चार्ज’… सरकार सख्त, ऐसे करें शिकायत

पुलिस करेगी आशीष से पूछताछ

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच के बाद आशीष कपूर को पुणे में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आशीष कपूर कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। पुलिस ने कहा कि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। जांच में अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!