Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाती हैं ये 5 भोजपुरी फिल्में, एक बार जरूर देखें…

मुंबई : 5 सितंबर के दिन देशभर में टीचर्स डे मनाया जाता है और स्कूल-कॉलेज में इस मौके पर अलग-अलग इवेंट्स भी होते हैं. इस दिन छुट्टी भी रखी जाती है और बहुत से लोग घर में बैठकर ऑनलाइन एजुकेशन पर बनी फिल्मों का आनंद उठाते हैं. बॉलीवुड में एजुकेशन पर कई फिल्में आपने देखी होंगी लेकिन अगर आपको भोजपुरी फिल्में देखने का शौक है तो टीचर्स डे पर आप एजुकेशन पर बनी कुछ फिल्मों को देख सकते हैं.

वैसे तो भोजपुरी सिनेमा में एजुकेशन पर कई फिल्में बनी हैं, जिनमें यहां होने वाले भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. आमतौर पर ऐसा होता है कि सिस्टम में बैठे लोग अपनी पावर का फायदा उठाते हैं. यहां जिन फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन फिल्मों में आपको यही देखने को मिलेगा. इन सभी फिल्मों को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं, खास बात ये है कि ये फिल्में आप फैमिली के साथ देख सकते हैं.

See also  एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल...

इसी साल मई में रिलीज हुई फिल्म विद्यापीठ में अरविंद अकेला कल्लू, आयुषी तिवारी और चांद बाबू अहम किरदारों में नजर आए थे. इस फिल्म के डायरेक्टर योगेश मिश्रा थे और कहानी भी उन्होंने लिखी थी. इस फिल्म को आप जीएमजे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

इसी साल जुलाई में फिल्म जुगल मास्टर रिलीज हुई थी. फिल्म में दिनेश लाल यादव और रक्षा गुप्ता लीड रोल में नजर आए, वहीं अनूप अरोड़ा, अयाज खान, विनोद मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे. फिल्म के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित थे और इसके प्रोड्यूसर अमित कुमार गुप्ता थे. ये फिल्म आप कैप्टन वॉच हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

See also  भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है, उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है - दीपक कृष्ण, कृष्ण बाल लीला और गोवर्धन पूजा का कराया श्रवन...

2024 में फिल्म विद्या रिलीज हुई थी, जिसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आई थीं. इनके अलावा प्रिया दीक्षित, सुजीत सार्थक, प्रत्यक्षा तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इस फिल्म के डायरेक्टर इस्तियाक शेख थे और प्रोड्यूसर संदीप सिंह थे. ये फिल्म आप बीफोरयू भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

Advertisment

2024 में रिलीज हुई फिल्म मिशन मैट्रिक में आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में शिक्षा को लेकर कई ऐसी चीजें दिखाई गई हैं जिसे आम लोगों ने कभी ना कभी एक्सपीरियंस जरूर किया होगा. आम्रपाली की दमदार एक्टिंग के साथ इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था.

See also  भारत की सबसे अमीर महिला हैं हरियाणा की सावित्री जिंदल, टॉप 10 अरबपति की लिस्ट में तीसरा है नंबर...

2023 में रिलीज हुई फिल्म अक्षरा में लीड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ही थीं. इसमें शिक्षा के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार को दिखाया गया, जिसमें एजुकेशन सिस्टम की पोल खोलती अक्षरा दमदार किरदार में नजर आई थीं. उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्माची भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर आप ये फिल्म देख सकते हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!