Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

’12वीं फेल’ के अलावा विधु विनोद चोपड़ा ने कौन-कौन सी फिल्में कीं डायरेक्ट? हिट रहीं या फ्लॉप…

मुंबई : ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘संजू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं. उन्होंने ज्यादातर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है लेकिन कई फिल्मों को उन्होंने डायरेक्ट भी किया है, जिनमें से कई फिल्में फ्लॉप रहीं तो कुछ फिल्में हिट रहीं. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्मों में अलग कहानियां देखने को मिलती हैं, जिन्हें आपको देखना चाहिए.

5 सितंबर 1952 को श्रीनगर में जन्में विधु विनोद चोपड़ा आज अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं. इन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई की थी. विधु विनोद ने पहली शॉर्ट फिल्म मर्डर एट मंकी हिल (1976) बनाई थी और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था. अब तक विधु विनोद ने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया लेकिन यहां उनकी 5 अच्छी फिल्मों के बारे में, आइए बात करते हैं.

See also  फ्रांस में दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन गबन मामले में दोषी करार...

‘मिशन कश्मीर’
2000 में रिलीज हुई फिल्म मिशन कश्मीर के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक सेमी-हिट फिल्म थी जिसके गाने खूब पॉपुलर हुए.

जिनमें ‘बुमरो’, ‘चुपके से सुन’, ‘धुआं-धुआं’, ‘माफ करो’ जैसे गाने जबरदस्त थे. फिल्म में जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

‘1942 लव स्टोरी’
1994 में रिलीज हुई फिल्म 1942 लव स्टोरी के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी विधु विनोद चोपड़ा ही थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी लेकिन इसके सभी गाने हिट थे, जिनमें ‘एक लड़की को देखा’, ‘कुछ ना कहो’, ‘रिमझिम रिमझिम’ और ‘प्यार हुआ चुपके से’ जैसे गाने थे.

Advertisment

फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोईराला लीड रोल में थे, इनके अलावा अनुपम खेर, डैनी, जैकी श्रॉफ, शिवकुमार सुब्रमण्यम जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार में नजर आए थे.

See also  युवा कांग्रेस में संगठन विस्तार, प्रतीक सिंह (विशु) बने जांजगीर चांपा जिला उपाध्यक्ष

‘परिंदा’
1989 में रिलीज हुई फिल्म परिंदा के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा थे. ये एक सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार नजर आए थे.

फिल्म की कहानी अच्छी थी और इसमें ‘तुमसे मिलके’, ‘सेहरा में दुल्हा होगा’, ‘कितनी है प्यारी प्यारी’ जैसे गाने हिट थे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं जिसमें एक्शन और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा.

‘करीब’
1998 में रिलीज हुई फिल्म करीब भी विधु विनोद चोपड़ा की थी. इसमें ‘चोरी चोरी जब नींदे उड़ीं’, ‘चुरा लो ना दिल मेरा’, ‘हां जुदाई से डरता है दिल’ जैसे गाने आज भी हिट हैं, जबकि फिल्म एवरेज थी.

See also  सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा भाव, नन्हे-मुन्नों के संग भाजपा पदाधिकारियों ने बांटी खुशियां

फिल्म करीब में नेहा और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए थे. इनके अलावा सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शम्मी कपूर और मौसमी चटर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

’12वीं फेल’
2023 में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी. इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा थे और उन्होंने ये एक कमाल की फिल्म बनाई थी.

फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए और ये एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म थी. इसमें आईएएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की कहानी दिखाई गई थी जिसे विक्रांत ने प्ले किया था. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!