Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार…

सायबर सेल एवं थाना बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। रात्रि में ट्रेलर चालक से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं लुट की नगदी रकम, मोबाइल बरामद किया गया।

प्रार्थी दीपक बरेठ निवासी नाका नवलपुर थाना उरगा जिला कोरबा दिनांक 30 अगस्त 2025 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ड्रायवरी का काम करता है जो ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजे 9720 को लेकर कुसमुंडा से कोयला भरकर जयराम नगर जा रहा था इसके साथ कंपनी की एक अन्य ट्रेलर को शिव प्रकाश पांडे चला रहा था दोनों सामने सामने जा रहे थे कि रात्रि करीब 03ः00 बजे ग्राम खिसोरा आमोस फैशन कपडा दुकान के पास मेन रोड के पास पहुंच कर अपने टेलर वाहन का टायर को चेक करने के लिए रूका साथ में इसका साथी शिव प्रकाश पांडेय अपने टेलर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएक्स 6794 को कुछ दुर में आगे जाकर खडा कर वह भी अपनी गाडी में बैठा था उसी समय पंतोरा की ओर से मोटर सायकल में सवार 3 अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थी/आहत को अश्लील गाली गलौच व मारपीट कर मोबाईल वीवो कंपनी को लूट लिये विरोध करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में रखे चाकू जैसे नुकीले हथियार से वार किया जिससे प्रार्थी/आहत के दाहिने गाल में चोंट लगा हैं तथा तीनों अज्ञात व्यक्ति अपने मोटर सायकल में बलौदा की ओर जाते समय साथी ड्रायवर शिव प्रकाश पांडेय से भी गाली गलौच कर उसके जेब में रखे 3000 रूपये एवं ओप्पो मोबाईल व ड्रायविंग लाईसेंस को लुटकर बलौदा बिलासपुर रोड की ओर भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296,115(2),309(6),3(5) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  Deputy CM Arun Sao Bayan : कांग्रेस के SIR मंथन पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज…जानें क्या कहां

विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण, प्रार्थी गवाहों का कथन एवं आसपास सीसीटीवी का अवलोकन पर घटना दिनांक समय को तीन व्यक्ति घटना स्थल के पास मो0सा0 से घूमते हुए दिखाई दिये जिनके संबंध मोबाईल इनपुट के आधार पर पतासाजी कर एक व्यक्ति आरोपी कलेस्वर उर्फ सोनू लास्कर की पुष्टि कर तलब कर घटना के संबध में पूछताछ किया गया जो अपने अन्य साथियों के साथ काला लाल रंग के मो0सा0 डिलक्स में घूमकर घटना घटित करना स्वीकार किये आरोपी कलेस्वर उर्फ सोनू लास्कर के निषानदेही पर लूट किये रकम मे से 500 रू एवं एक मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त किया गया।

Advertisment

आरोपी कलेस्वर लास्कर उर्फ सोनू पिता अशोक लास्कर उम्र 21 वर्ष ग्राम हिडाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

See also  केएसके का काम पूरी तरह से ठप होने के बाद सोमवार से स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म हुआ...

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, साइबर टीम प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा* थाना बलौदा से प्रधान आर गजाधर पटनावर, आर ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!