Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Deputy CM Arun Sao Bayan : कांग्रेस के SIR मंथन पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज…जानें क्या कहां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 नवंबर को रायपुर पहुँचेंगे और SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में कांग्रेस ने SIR को लेकर खूब हल्ला मचाया था और वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कांग्रेस अब भी बेबुनियाद बातें करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, यह वर्षों से चलती आ रही है। कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए अब भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की तरह अन्य राज्यों की जनता भी कांग्रेस को जवाब देगी।

See also  बालोद में CRPF जवान समेत 4 यात्री घायल बस पलटी…

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: रायपुर के लिए गर्व का मौका
उपमुख्यमंत्री ने रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच को लेकर कहा कि “राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक मुकाबले का हिस्सा बनेंगे। यह मैच छत्तीसगढ़ के लिए यादगार साबित होगा।”

ACB-EOW की रेड और भ्रष्टाचार जांच पर बयान
आबकारी और DMF घोटाला मामले में प्रदेशभर के लगभग 18 ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “दोनों मामलों में लंबे समय से जांच चल रही है। कार्रवाई जांच के आधार पर हो रही है। जांच एजेंसी अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

डीजी कॉन्फ्रेंस: ऐतिहासिक अवसर
डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर उन्होंने बताया कि “भारत सरकार ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ को इस सम्मेलन के लिए चुना है। देशभर के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर जुटेंगे और आने वाले समय की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!