Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रवास जांजगीर चांपा पहुंचे देवेश वर्मा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विद्युत ठेकेदार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अध्यक्ष देवेश वर्मा एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी जांजगीर चांपा प्रवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का जांजगीर चांपा के समस्त ठेकेदारों ने भारी जोर शोर से स्वागत किया,इस अवसर पर जिले के तमाम विद्युत ठेकेदार उपस्थित रहे। संगठन मजबूती के लिए जांजगीर के समस्त ठेकेदारों से घंटों तक चर्चा किया गया और संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सर्वसम्मति से जांजगीर चांपा के प्रतिनिधित्व के लिए शरद जायसवाल (संजू) को जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष धनंजय यादव,अकलतरा संभाग के लिए पिंटू शर्मा और प्रमेय कुमार साव ,चांपा संभाग के लिए महिपाल साहू और पीयूष शर्मा और सक्ती संभाग के लिए बलराम भारद्वाज और योगेश कमलेश को कार्यकारिणी पदाधिकारी चुना गया,संगठन मजबूती के लिए कई विभिन्न विषयों पर अध्यक्ष ने सभी ठेकेदारों को सुझाव दिया। जिसमें समस्त ठेकेदारों ने एक सुर में प्रदेश अध्यक्ष का साथ दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ ,महामंत्री गोलू यादव,सचिव शशांक दास,उपाध्यक्ष खलील अहमद, दिलेश्वर साव,प्रदीप सिंह, सतीश सोमनानी,संचार मंत्री निकेश व्यास, कोषाध्यक्ष विकास दास,मीडिया प्रभारी रजनीकांत बंजारे,एवं सूरज चंद्राकर , थनवार पटेल,अनिल कोचले, सहित जांजगीर चांपा,अजित साहू, रमेश स्वर्णकार,गोपाल देवांगन ,युवराज,मुकेश झा ,भूपेंद्र पांडे, सक्ति ,अकलतरा के सभी ठेकेदार उपस्थित रहे।

See also  राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यभार ग्रहण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!