Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अनिल अंबानी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सुबह 7 बजे से ही रेड, 17,000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी के बाद अब सीबीआई 17,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े स्‍थलों की तलाशी ले रही है. CBI सुबह 7 बजे से अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई के 7 से 8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं.

कफ परेड सीविंड स्थित उनके आवास पर सुबह करीब सात से 8 बजे अधिकारी पहुंचे और तब से तलाशी जारी है. अनिल अंबानी और उनका परिवार आवास पर मौजूद हैं. इससे पहले अनिल अंबानी से ईडी ने पूछताछ की थी. सीबीआई के इस एक्‍शन के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि उद्योपति की परेशानी और भी ज्‍यादा बढ़ सकती है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन की प्रगति की समीक्षा की, निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें, प्रगति की सतत् समीक्षा हो: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच में अनिल अंबानी के घर पर और अन्‍य स्‍थानों पर बैंक लोन मामले को लेकर दस्‍तावेज खंगाले जा रहे हैं. सीबीआई, यस बैंक और अनिल अंबानी के कंपनियों के बीच हुए पैसों के आदान प्रदान संबंध दस्‍तावेज ढूंढ रही है.

ईडी ने भी की थी छापेमारी
ED ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था. उससे भी पहले ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी की थी. ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापे मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर मारे गए थे, जो 24 जुलाई को हुए थे.

See also  गर्मी के दिनों में बोरे-बासी शरीर को रखता हैं ठंडा - बालेश्वर साहू

ईडी को क्‍या मिला था जांच में
ईडी की जांच में कई अनियमितताएं मिली थीं, जिनमें बिना वेरिफाइड सोर्स वाली कंपनियों को लोन जारी करना, लोन लेने वाली संस्‍थाओं में एक ही डायरेक्‍टर और पत्ते का होना, लोन फाइलों में आवश्‍यक दस्‍तावेजों का नहीं होना, शेल कंपनियों के नाम पर लोन की मंजूरी और कर्ज को चुकाने के लिए नया लोन लेना आदि थे.

Advertisment

सीबीआई ने दर्ज किए थे एफआईआर
छापेमारी से पहले CBI ने दो एफआईआर दर्ज किए थे, जिसके बाद ईडी ने छापेमारी की थी. वहीं अब सीबीआई की भी जांच चल रही है. यह छापेमारी कथित 17000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड को लेकर है, जो वित्त वर्ष 2017-2019 के बीच यस बैंक द्वारा अनिल अंबानी की कंपनियों को अवैध तरीके से लोन के रूप में ट्रांसफर किया गया था.

See also  मतदान हेतु प्राथमिक शाला चौड़ीपारा खोखसा के बच्चों ने लिखा पोस्टकार्ड...

ईडी सूत्रों के मुताबिक, अनिल अंबानी की कंपनियों को लोन दिए जाने से ठीक पहले, यस बैंक के प्रमोटर्स को उनके व्यवसाय में मोटा पैसा मिला था. बस इसी को लेकर रिश्‍वत और दोनों के बीच कनेक्‍शन की जांच चल रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!