Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारियों का बैठक…

कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में दिनांक 10-05-2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कोण्डागांव न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों का बैठक हुआ समपन्न। बैठक में विक्रम प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०एस०सी० पॉक्सो) कोण्डागांव श्रीमती यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

See also  दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से दूर होती है विटामिन बी12 की कमी

जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया तथा लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय प्रणाली में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश महोदया के द्वारा समस्त न्यायाशीगण को निर्देशित किया की सभी न्यायालयों में अधिक से अधिक वादों का समाधान आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटाया जाय ताकि न्यायिक व्यवस्था पर भार कम हो और नागरिकों को शीघ्र न्याय प्राप्त हो।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!