Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, ट्रंप से करेंगे मुलाकात

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को गति देने के लिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी।

जेलेंस्की ने अपने अमेरिका पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा, मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा। साथ ही, हम यूरोपीय नेताओं से भी बात करेंगे। मैं राष्ट्रपति का इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद करता हूं। हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो जाए और हमारी कोशिश है कि शांति हमेशा के लिए बनी रहे।

See also  DGP-IG conference concludes : डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस समापन – पीएम मोदी ने अर्बन पुलिसिंग अवॉर्ड दिए, अधिकारियों को किया संबोधित

उन्होंने आगे कहा, यह अब वैसा नहीं है जैसा कई साल पहले हुआ था, जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से डोनबास के एक हिस्से को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पुतिन ने इसे फिर से हमला करने के लिए आधार बनाया था, या जब 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी। लेकिन, वह गारंटी प्रभावी साबित नहीं हुई।

जेलेंस्की ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि बेशक, क्रीमिया को उस समय नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, जैसे कि यूक्रेन ने 2022 के बाद कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में कामयाबी मिली है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे और उसे मजबूत सुरक्षा देंगे। हम हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के सभी लोगों और हर एक साथी और सहयोगी के समर्थन और मदद के लिए आभारी रहेंगे।

See also  सुकमा में 22 नक्सलियों का सरेंडर, सभी 40 लाख के ईनामी...

राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर आगे बढ़ाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!