Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

DGP-IG conference concludes : डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस समापन – पीएम मोदी ने अर्बन पुलिसिंग अवॉर्ड दिए, अधिकारियों को किया संबोधित

नवा रायपुर। नवा रायपुर स्थित आईआईएम में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस (DGP-IG Conference) का आज (30 नवंबर 2025) अंतिम सत्र शुरू हुआ। समापन सत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया और अर्बन पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ शहरों को पुरस्कार (अवॉर्ड) प्रदान किए। पुरस्कार वितरण के बाद, प्रधानमंत्री ने देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

अर्बन पुलिसिंग पर विशेष ध्यान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 28 नवंबर को शुरू हुए इस सम्मेलन के अंतिम दिन दो सत्र आयोजित किए गए। अंतिम सत्र की शुरुआत में, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के उन तीन शहरों को सम्मानित किया जिन्होंने शहरी पुलिसिंग (Urban Policing) में बेहतरीन कार्य किया है। पुरस्कार वितरण के बाद प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के साथ फोटो सेशन किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम 4 बजे हाई टी के बाद आईआईएम से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएँगे।

See also  नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण

एआई और स्पोर्ट्स पर भी चर्चा
आज के अंतिम दिन का पहला सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित हुआ, जिसका मुख्य विषय था ‘पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल, फायदे और दुष्परिणाम’। इस सत्र में आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक के उपयोग पर गहन चर्चा हुई।

अंतिम सत्र में शाम 4:40 बजे पुलिस स्पोर्ट्स और उससे जुड़े अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। यह तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस शाम 5:10 बजे औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल के साथ-साथ सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) मौजूद रहे।

Advertisment

दिल्ली रवाना होने से पहले छात्रों से मुलाकात
अपनी नई दिल्ली रवानगी से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे विश्राम गृह में छात्रों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के लगभग 22 छात्रों के समूह से मिलेंगे और उनसे पढ़ाई और करियर को लेकर चर्चा करेंगे, जिससे बच्चों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिल सके।

See also  IPL से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में घूम-घूमकर खिला रहे थे सट्टा, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा, दो बुकी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!