Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2025। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, सुश्री आशा साव, श्री अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।

Advertisment

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया एवं परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान

See also  आज से तमिलनाडु में बजेगा ‘थलपति’ का डंका! विजय ने ली CM पद की शपथ… 9 विधायक भी बने मंत्री, शामिल हुए एक्ट्रेस तृषा और राहुल गांधी

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित द्वितीय एवं तृतीय स्थान महिला नगर सेना को प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालिका, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं गाइड दल ज्ञानोदय उ.मा.वि. जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा को द्वितीय एवं लायंस पब्लिक स्कूल चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

See also  केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के लिए नए सुरक्षा नियम जारी

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स/क्र

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!