Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा

जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2025। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी ने गर्व, आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, सदस्य श्री राजकुमार साहू, सुश्री आशा साव, श्रीमती उर्मिला यादव, श्री महादेव नेताम, श्रीमती प्रमिला अजय साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती मिरी ने कहा कि देश को आजाद कराने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमें उस पीड़ा और संघर्ष को महसूस करना चाहिए, जो हमारे पूर्वजों ने सहा। आज हमारे सैनिक सीमा पर तत्परता से डटे हैं, जिसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि देशहित में अपना योगदान दें और देश को आगे बढ़ाएं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक मायना तभी पूरा होगा जब हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसा कार्य करेंगे जिससे देश को लाभ हो। जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस भारत का सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हर नागरिक को आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान में भाग लेना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत का आधार है। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संगष् अभियान के बारे में भी बताया।

See also  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर, राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - उपमुख्यमंत्री अरुण साव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!