छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाओं का कर रही संचालन – राजकुमार साहू, जिपं. के सभापति की अध्यक्षता में कृषि स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…

प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाओं का कर रही संचालन – राजकुमार साहू
जिपं. के सभापति की अध्यक्षता में कृषि स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न
जांजगीर-चांपा। कृषि विभाग के सभागार में जिला पंचायत के सभापति की अध्यक्षता में कृषि स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू, व सदस्य माधुरी टेकचंद चन्द्रा, शिव कुमारी रात्रे, लखन साहू, गणेशराम साहू व कृषि विभाग के उप संचालक एमडी मानकर सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सभापति राजकुमार साहू ने बताया कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार हमारे किसान भाईयों के लिए खेती-किसान सहित अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है, ताकि किसान कृषि कार्य कर मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि अगर किसान मजबूत होगा तभी गांव, जिला, प्रदेश व देश मजबूत होगें। सभापति साहू ने कहा कि किसान की मेहनत से आज आप हम अन्न ग्रहण कर पा रहे है। कृषि विभाग के उप संचालक मानकार ने बताया कि उद्यान विभाग के राज्य पोषित योजना के तहत 145 हें. में आम रोपण हेतु हितग्राही चयनित हुआ। 28 हेक्टयर में 77 हितग्राही है। मुनूगा, पपीता का बीज 3 हजार लक्ष्य सामुदायिक फेसिंग 40 निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना फल क्षेत्र का विस्तारित लक्ष्य पूर्ती किया गया लक्ष्य अप्राप्त है। मानकर ने इसके आलावा स्प्रेयर पम्प, विद्युत विभाग संबंधित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में कृषि विभाग के एसके यादव, पीके तिवारी, जीपी पटेल, दीपक साहू, एचएस शुक्ला, सुनील, शिव राठौर, सूरज राठौर, जीपी तिवारी सहित कृषि विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।



