Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने 105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि 30 सितम्बर 2023 को मुखबीर से सूचना मिला की आरोपी प्रकाश भारद्वाज निवासी अकलतरा अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 10500  रूपए एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3840 रूपए को बरामद किया गया है।
आरोपी प्रकाश भारद्वाज उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं.13 अकलतरा के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 490/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पटटावी, सउनि अरूण सिंह, महिला प्रआर अनिता पाटले, आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, अजय भानु का सराहनीय योगदान रहा।

See also  श्रम मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में निर्माणी श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!