Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक…

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक

वर्ष 2021 का 163 करोड़ 63 लाख रुपए प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा वर्ष 2022 का
260 करोड़ 49 लाख रुपए वितरित किये जाने विभाग ने प्रदान की अनुमति

तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 के लिए 9 लाख 49 हजार 944 संग्राहकों को तथा तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 के लिए 8 लाख 61 हजार 772 संग्राहकों को मिलेगा पारिश्रमिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ 11 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित किया जाएगा। इस संबंध में आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किये हैं। विभाग ने इस संबंध में अनुमति प्रदान की है। इसके अंतर्गत वर्ष 2021 में लाभ में रही 733 समितियों के 9 लाख 49 हजार 944 संग्राहकों को 163 करोड़ 62 लाख रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार संग्रहण वर्ष 2022 के लिए लाभ में रहीं 661 समितियों के 8 लाख 61 हजार 772 संग्राहकों को 260 करोड़ 49 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे...

यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल कुमार राय ने दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता के व्यापार से होने वाले लाभ का प्रोत्साहन पारश्रमिक संग्राहकों को वितरण किया जाता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों दी जाने वाली तेंदूपत्ता संग्रहण राशि में भी वृद्धि की गई है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!