छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
छेड़छाड़ के आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार….

छेड़छाड़ के आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। पीड़िता ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि 11:00 गांव का गोविंद कुर्रे के घर अंदर घुसकर हाथ -बांह को पकड़ रहा था पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गोविंद कुर्रे के विरुद्ध अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोविंद कुर्रे को 12 जून 23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस के शर्मा थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि के आर साहू, प्रआर बलदेव राजपूत आरक्षक राजा रात्रे, राजेंद्र राठौर का सराहनीय योगदान रहा।



