Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्राइम ब्रांच के नाम पर वसूली करने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में, थानों में जाकर बैठता था आरोपी सिपाहियों की पोस्टिंग भी कराई, करोबारी से पांच लाख की वसूली में खुला राज…

रायपुर। राजधानी में क्राइम ब्रांच के नाम पर वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष घोष उर्फ आशीष शर्मा भाठागांव निवासी है। वह खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर कारोबारी से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जेल रोड स्थित होटल में पहुंचा था। वहां उसने कुछ लोगों को धमकाते हुए कहा कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार नव्या मलिक ने उनका नाम लिया है। कार्रवाई से बचना है तो पांच लाख रुपये देने होंगे। होटल प्रबंधन ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

See also  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से भावेश बना मेडिकल स्टोर का मालिक, अब हर माह 25 हजार से अधिक की हो रही है आय...

आरोपी के घर और वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नोटों के बंडल, थाने से जुड़े दस्तावेज, सायरन लगी कार, पुलिस की ड्यूटी चार्ट, गश्त प्वाइंट और एसीबी-ईओडब्ल्यू का फर्जी आई कार्ड बरामद किया गया है। उसके मोबाइल की जांच भी जारी है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थानों में जाकर बैठता था आरोपी

Advertisment

पुलिस ने बताया कि आशीष घोष पहले कोतवाली, फिर तेलीबांधा और हाल ही में गंज थाने में जाकर बैठता था। थानों में आने वाले फरियादियों से बातचीत भी वही करता था। पुलिस की गाड़ियों में घूमना और पेट्रोलिंग करना उसका आम काम हो गया था। 31 अगस्त को उसने क्राइम ब्रांच का सिपाही ‘आशीष राजपूत’ बनकर वसूली की कोशिश की थी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल...

आरोपी की दोस्ती राज्य के कई बड़े पुलिस अधिकारियों से थी। वह उनके घरों तक आता-जाता था और उनकी गाड़ियों में भी घूमता था। आरोप है कि उसने कई सिपाही-हवलदारों की पोस्टिंग भी कराई और इसके एवज में मोटी रकम वसूली।

क्राइम ब्रांच में भी कुछ सिपाही से हर महीने भी वसूली करता था। पैसे नहीं देने पर उनको ब्लैकमेल करता था। डर दिखाता था कि क्राइम ब्रांच से हटवा देगा, उच्च अधिकारियों से उसकी पहुंच है। सिपाही उसे डर करके हर महीने उसे पैसे भी देते थे।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी को किसका संरक्षण प्राप्त था, उसके पास सरकारी दस्तावेज कैसे पहुंचे और किन-किन अधिकारियों से उसके संबंध थे, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर किया महतारी वंदन योजना का शुभारंभ, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की 3 लाख 30 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त की राशि अंतरित, महिला सम्मान की रक्षा और मान बढ़ाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध - राजस्व मंत्री वर्मा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!