Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नगर पालिका चांपा उप निर्वाचन व्यय लेखा हेतु बैठक संपन्न….

नगर पालिका चांपा उप निर्वाचन व्यय लेखा हेतु बैठक संपन्न
 
     जांजगीर-चांपा। नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 24 में पार्षद उप निर्वाचन हेतु मतदान 27 जून को होना है। चुनाव में दो प्रत्याशी विद्याभूषण गोपाल एवं भूपेंद्र यादव (बहादुर) है। प्रत्याशियों को व्यय लेखा जमा करने के संबंध में व्यय प्रेक्षक एलेग्जेंडर कुजुर एवं जिला स्तर के प्रभारियों एवं प्रत्याशियों के साथ नगर पालिका चांपा में बैठक आयोजित किया गया।
 बैठक में उप निर्वाचन व्यय से संबंधित निर्देश एवं लेखा संधारण हेतु विस्तृत चर्चा किया गया। प्रतिदिन के नियमित खर्चे एवं अंतिम में व्यय के सारंशीकरण के साथ लेखा प्रस्तुत करने हेतु जानकारी दी गई। मतदान के पूर्व प्रत्याशियों के लेखा जमा करने हेतु 3 चरणों में तिथि निर्धारित किया गया। प्रथम चरण 15 जून,  दूसरा चरण 19 जून एवं तृतीय चरण 23 जून निर्धारित किया गया। उसके पश्चात मतगणना के बाद अंतिम लेखा प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में दोनों प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित थे। साथ ही व्यय प्रेक्षक एलेग्जेंडर कुजुर, जिला नोडल अधिकारी पी आर महादेवा, सत्येंद्र पाणिग्रही, भूपेंद्र देवांगन, रामकुमार यादव एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा संगठन पहले, व्यक्ति बाद में — यही भाजपा की पहचान है। आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हमारे उन समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!