Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका के द्वितीय स्थापना दिवस पर सद्भभावना भवन में भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

पामगढ। नगर पंचायत पामगढ़ के सद्भभावना भवन में पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का द्वितीय स्थापना दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पामगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी जांगड़े इस कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रीति अजय दिव्य विशिष्ट अतिथिगण अजय साहू व्यापारी संघ अध्यक्ष शशि प्रताप टांडे अमर टंडन संतोषी मनोज रात्रे वरिष्ठ पत्रकार संपादक उपेंद्र तिवारी सरोज सारथी भूपेंद्र सिंह ठाकुर शाखा प्रबंधक पुष्कर दिनकर सरपंच संघ अध्यक्ष विशेष अतिथिगढ़ डॉक्टर नोसिन रिज़ा सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत पत्रिका के संपादक उदय हरबंश एवं उनके टीम के द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ में पत्रिका के संपादक उदय हरबंश ने प्रकाश डालते हुए सफलता पूर्वक अपने 2 वर्षों के अनुभव को साझा किया और उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में अच्छे कार्य कर रहे लोगों को मोटिवेट करना और उन्हें आगे बढ़ना चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो व्यापार के क्षेत्र में हो खेल के क्षेत्र में हो पत्रकारिता के क्षेत्र में हो ऐसे लोगों का हम सम्मान करने के लिए यह कार्यक्रम को आयोजित किया है और आगे भी हम निरंतर इस तरह के सम्मान समारोह का आयोजन करते रहेंगे।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरी जांगड़े अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना है और देश का चौथा स्तंभ होता है उनकी भूमिका  समाज में बहुत महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही प्रीति अजय दिव्य ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
 रामकिशन नट और श्याम नारायण नट अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांधा
 कार्यक्रम में मंच संचालन राम विश्वास सोनकर फिरेंद्र पटेल ने अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
 कार्यक्रम में आभार प्रकट धीरेंद्र योगी पत्रिका के सलाहकार संपादक ने किया
 इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे धीरेंद्र योगी सलाहकार संपादक पामगढ टाइम्स प्रबंध संपादक प्रताप खन्ना महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन की सचिव उमेश कांत श्रमजीव पत्रकार संघ कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव शुभम दिनकर मोनू गोयल चंचला कुर्रे बिंदेश्वरी बंजारे सरोज हरबंश राजकुमार श्रीवास मुरली नायर सरोज सारथी पंकज टांडे सनी सूर्यवंशी पंकज कुर्रे  सहित भारी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

See also  सेवा सहकारी समिति खोखरा में हुआ धान खरीदी का शुभारंभ, अध्यक्ष ने धान बेचने आए किसानों का किया फूल मालाओं से स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!