Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking – ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला, युक्तियुक्तकरण में शिक्षक को हटाने से नाराज, दो की जगह अब …….. पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण इसलिए किया गया था कि सभी स्कूलों में छात्र के अनुपात में शिक्षक हों और छात्रों को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके लेकिन कई बार अधिकारियों की हठधर्मिता सरकार के अच्छे उद्देश्यों पर भी पानी फेर देता है और यही हुआ खरसिया विकासखंड के प्राथमिक शाला कोहारडीपा के साथ।

कोहारडीपा प्राथमिक शाला में 23 छात्र हैं और नियमानुसार यहां 2 शिक्षक होना चाहिए लेकिन फिर भी यहां से एक शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया और अब यह स्कूल एकल शिक्षक हो गया। ग्रामीण लगातार मांग करते रहे कि यहां के शिक्षक को न हटाया जाए कलेक्टर से लेकर तमाम अधिकारियों तक से ग्रामीणों और सरपंच के बात की लेकिन अधिकारी ग्रामीणों के आगे तो बात मन लेते लेकिन उनसे अलग होते ही उनका वही ढाक के तीन पात वाली प्रकृति बन जाती। ग्रामीणों का कहना है कि जब नियमतः भी यहां दो शिक्षक होना ही चाहिए तब यहां के शिक्षक का स्थानांतरण क्यों कर दिया गया।

See also  छिंदई नदी में नवनिर्मित पुल से क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नए द्वार : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री ने 17.13 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का किया लोकार्पण...

सोमवार को सुबह जब उनका सब्र का बांध टूट गया तब आज सभी पलकों और ग्रामीणों ने मिलकर स्कूल में ताला लगा दिया। उनका कहना है कि एक शिक्षक बच्चों को पढ़ा नहीं प रहे हैं इससे अच्छा है कि स्कूल ही बंद कर दो। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!