Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका को पालकों ने किया सम्मानित, पिछले 6 सालों से बुनियादी शिक्षा के साथ- साथ समर कैंप से बच्चों की निखार रही प्रतिभा…

जांजगीर-चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल को उनके समर्पित प्रयासों और बच्चों के भविष्य संवारने में योगदान के लिए पालकों द्वारा सम्मानित किया गया। पालकों ने शिक्षिका के कड़ी मेहनत और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की। ममता जायसवाल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद के साथ साथ घर निःशुल्क शिक्षा भी देती है। पिछले 6 सालों से स्वयं के खर्चे से घर पर ही समर कैंप का संचालन करती है ।ग्रामीण परिवेश में पले बच्चों को अनेक रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमें हुनर विकसित करने में लगी है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा की राह दिखा रही है।स्कूल में पढ़ाने के साथ साथ घर पर ही निःशुल्क शिक्षा देती है। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों पर शहरों की तर्ज पर निःशुल्क समर कैंप संचालित कर उनकी प्रतिभा को निखार रही है। उनकी पहल बुनियादी शिक्षा निखारनेमें कारगर साबित हो रही है। घर पर बुनियादी शिक्षा के साथ समर कैंप में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें कलेक्टर , बीईओ एवं बीआरसी द्वारा सम्मान भी किया जा चुका है। सामुदायिक भागीदारी को बढाने हेतु स्कूल से अधिक से अधिक पालक, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों को जोड़ने की पहल भी उनके द्वारा की जाती है। इस अवसर पर शिवप्रकाश जायसवाल, रामकुमार केंवट , दिनेश पटेल,बबली पटेल,छोटेलाल यादव,ऋषि प्रजापति, लक्ष्मी श्रीवास,सागर भार्गव, लक्ष्मी बाई पटेल, रथबाई पटेल, वृहपति पटेल,अंजुला श्रीवास,पितर बाई यादव, निर्मला प्रजापति, श्याम बाई प्रजापति, ममता केंवट उपस्थित थे।

See also  नंदी के कान में मुराद बोलने से पहले कहें ये शब्द, पूरी होगी मनोकामना, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!