Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

4000 करोड़ी ‘रामायण’ में हनुमान बन Sunny Deol ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, जो 38 साल पहले भी नहीं हुआ था!

मुंबई : रणबीर कपूर की Ramayan को लेकर तगड़ा बज बना है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में आने वाला है. यूं तो भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का पहला लुक दिख चुका है. पर जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है, वो 4000 करोड़ का बजट है. नमित मल्होत्रा ने दोनों पार्ट्स को भारी-भरकम बजट से तैयार किया है. जो अच्छी बात भी है, पर एक खतरा हमेशा बना रहता है. रणबीर कपूर के अलावा हनुमान बन रहे Sunny Deol का लुक देखने का भी सभी को इंतजार है. फिल्म के लिए 40-45 करोड़ फीस वसूल रहे सनी देओल ने फिल्म का हिस्सा बनते ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो 38 साल पहले आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भी नहीं हुआ था.

See also  रात्रि में ग्राम अमेठी के पास, प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5 लाख 13 हजार रुपए लूटने वाले दो आरोपियों एक किया गिरफ्तार...

दरअसल रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका के आगे लोग हाथ जोड़ने लगे थे. उनका आशीर्वाद लिया जाता था. हालांकि, दोनों एक्टर्स के अलावा जिसने अपने अभिनय से किरदार को अमर कर दिया, वो हैं- दारा सिंह. हनुमान बने दारा सिंह की मेहनत के बदौलत आज भी जब-जब रामायण की बात होती है, तो उनका चेहरा सामने आ जाता है. सनी देओल ने उनका कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

सनी देओल ने हनुमान बन कौनसा रिकॉर्ड तोड़ा?
जिस वक्त रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लिए हनुमान का रोल दारा सिंह को ऑफर हुआ था. उस वक्त वो 60-62 साल के थे. ऐसे में जब उन्हें हनुमान बनने को कहा, तो एक्टर बोले- आपको किसी नौजवान को लेना चाहिए. उन्होंने पहले यह रोल ठुकरा दिया था. दरअसल वो पहलवानी छोड़ चुके थे. वहीं अपनी उम्र को देखते हुए वो मानते थे कि किसी यंग को लेना सही है. पर रामानंद सागर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी कद-काठी के हिसाब से वो ही रोल के लिए परफेक्ट है. तब जाकर उन्होंने हनुमान बनने के लिए हामी भरी थी. यह रामायण 1987 में आई थी, जो 31 जुलाई 1988 तक चली.

See also  तहसीलदार व बीईओ ने किया ओपन बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण...

पर सनी देओल तो 67 साल की उम्र में हनुमान का रोल कर रहे हैं. जो दारा सिंह से काफी ज्यादा है. लगभग 5 साल का गैप है. जिस रोल को दारा सिंह उस वक्त अपनी उम्र के चलते छोड़ना चाहते थे. उससे भी ज्यादा उम्र में सनी देओल हनुमान बन रहे हैं. उन्होंने ज्यादा उम्र में हनुमान बन दारा सिंह का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यूं तो एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं, पर अपने अभिनय से जो छाप छोड़ी है, वो आज भी दिल में बसी है.

सनी देओल क्यों रोल के लिए बेस्ट हैं?
हनुमान के रोल के लिए मेकर्स को ऐसा चेहरा ढूंढना था, जो स्ट्रॉन्ग भी हो और पॉपुलर भी. तो सनी देओल से बढ़िया कौन ही हो सकता है. फिल्मों में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल की इमेज भी सिनेमाप्रेमियों के बीच ऐसी है. साथ ही उन्हें लेकर बज भी तगड़ा बना है. ऐसे में 67 साल की उम्र ही सही, सनी देओल को हनुमान बना देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!