Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ रुपये का घोटाला: तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में 11 लोग गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के अधिकारियों ने तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में गुरुवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर लगभग सात करोड़ रुपये हड़प लिया.

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता बोनस घोटाला
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा वन मंडल के तत्कालीन वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार पटेल ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया और वन विभाग के अधिकारियों और सुकमा में विभिन्न प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत कर लगभग सात करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा हड़प लिया. इस राशि को वर्ष 2021 और 2022 के लिए तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक के रूप में वितरित किया जाना था.

See also  Balod Accident: भीषण सड़क हादसा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

अधिकारियों ने 7 करोड़ रुपये का किया घोटाला
अधिकारियों ने बताया कि गबन की गई राशि का एक हिस्सा कथित तौर पर कुछ निजी व्यक्तियों को भी दिया गया था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू (EOW) ने इस वर्ष 17 अप्रैल को अशोक कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया था.

EOW ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने आज चार वनकर्मियों और सात प्रबंधकों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!