Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jashpur News: आकाशीय बिजली गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ रात में सोते समय एक दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस हादसे में पति नान पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी फहुलवासो बाई गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें तत्काल सरगुजा बतौली के शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि रात 8 बजे के बाद से ही मौसम खराब हो गया था और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी. नान पैंकरा और फहुलवासो बाई खाना खाकर सो चुके थे, तभी उन पर बिजली गिरी. बिजली गिरने से नान पैंकरा ने दम तोड़ दिया और फहुलवासो बाई बुरी तरह झुलस गईं. उन्हें अचेत अवस्था में शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

See also  भारत की संसद में गूंजती है आपकी प्रत्याशी रेणुका सिंह के जनहितों की मांग - राजनाथ सिंह, सोनहत सलगवां कला आमसभा से भरतपुर-सोनहत विधानसभा प्रत्याशी रेणुका सिंह के पक्ष में मांगा समर्थन...

इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. आमतौर पर लोग मानते हैं कि घर के अंदर आकाशीय बिजली से सुरक्षित रहा जा सकता है, लेकिन सोते समय हुई इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. बगीचा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर रही है और आगे की कार्यवाही जारी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!