Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ के 7 मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार और लाखों का माल बरामद

धमतरी। धमतरी पुलिस ने पिछले एक माह से धमतरी शहर और कुरुद में दहशत फैला रही मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. कुरुद के प्रसिद्ध चंडी मंदिर सहित कुल सात मंदिरों में हुई श्रृंखलाबद्ध चोरियों के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार, थाना कुरुद, कोतवाली और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम ने इस जटिल मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और गहन क्षेत्रीय खोजबीन के माध्यम से साक्ष्य जुटाए और आरोपियों तक पहुंच बनाई.

चोरी की घटनाओं का विवरण:

22 जून 2025 की रात को कुरुद के चंडी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और 5,000 रुपये नगद चोरी किए गए थे. इस पर प्रार्थी श्री जितेंद्रनाथ योगी ने थाना कुरुद में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद त्वरित विवेचना शुरू की गई.

See also  67 की उम्र में भी कुंवारे हैं मुकेश खन्ना! शादी और प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात…

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने धमतरी और कुरुद के विभिन्न मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया, जिनमें शामिल हैं:

Advertisment

मंदिर का नाम

1रत्नेश्वरी मंदिर धमतरी 10,500/- नगद 18.05.2025
2 श्रीराम मंदिर धमतरी 4,000/- व चांदी की चरण पादुका 29.05.2025
3 नागेश्वर मंदिर धमतरी 30,000/- नगद 06.06.2025
4 छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद 3,000/- नगद 13.06.2025
5 शिव मंदिर धमतरी 2,000/- नगद 21.06.2025
6 काली मंदिर धमतरी 1,000/- नगद 21.06.2025
7 चंडी मंदिर कुरूद सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका, 5,000 नगद 22.06.2025

बरामदगी और आरोपियों का विवरण:

पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी की गई निम्नलिखित सामग्रियां बरामद कीं:

सोने का मुकुट

सोने का लॉकेट

चांदी की चरण पादुका (दो जोड़ी)

हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582)

नगद 20,000/- रुपये और सिक्के 320/- रुपये

चोरी की राशि से खरीदे गए टी.वी. और फ्रिज

बरामद की गई सामग्री का कुल मूल्य लगभग 8,00,000/- लाख रुपये आंका गया है.

See also  योग से मानव शरीर स्वस्थ व सक्रिय रहता है : बंजारा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एबीवीटीपीएस मड़वा में हुआ योगाभ्यास...

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

जाहिर उर्फ समीर खान पिता नजीर खान, उम्र-35 वर्ष

अफरोज खान पति जाहिर खान, उम्र-28 वर्ष (निवासी-कबीर नगर बसना; वर्तमान-मकेश्वर वार्ड, धमतरी)

मोहम्मद मुनाफ खत्री पिता स्व. मोहम्मद हारून खत्री, उम्र-48 वर्ष

ताहिरा बानो पति मोहम्मद मुनाफ खत्री, उम्र-48 वर्ष (निवासी-वार्ड क्रमांक 06, कबीर नगर, बसना, जिला महासमुंद)

मुख्य आरोपी जाहिर खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके खिलाफ थाना बसना और सरायपाली में धारा 307, 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हैं.

नवीन कानून के तहत धारा 111 बीएनएस जोड़ी गई:

इस मामले को केवल “चोरी” न मानते हुए, पुलिस ने इसे एक पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश मानते हुए संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस के तहत भी कार्यवाही की है. इससे केस को कानूनी रूप से मजबूत बनाया जा सकेगा और सभी आरोपियों को समान रूप से कठोर सजा दिलाई जा सकेगी.

See also  अनुशासन, साहस और निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए प्रेरित करता है एनसीसी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित, नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ सेना, थल सेना और वायु सेना कैडेट को भी मिला पुरस्कार...

इस महत्वपूर्ण प्रकरण के खुलासे में थाना कुरुद के प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, थाना सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई, सउनि हेमंत ध्रुव, जामवंत देशमुख, नरेंद्र साहू, प्रआर. रवि जगने, हरीशंकर सिन्हा, आर. संजय पति रघुराज कर्स और साइबर सेल तकनीकी प्रभारी सउनि प्रदीप सिंह, आरक्षक कमल जोशी, आनंद कटकवार, दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, कृष्णा पाटिल, योगेश ध्रुव, हरिशंकर सिन्हा, विकास द्विवेदी, किशोर देशमुख, देवेंद्र साहू सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा.

धमतरी पुलिस की अपील:

धमतरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सभी महत्वपूर्ण स्थलों और प्रतिष्ठानों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं. इसके साथ ही, किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं और किसी भी अवैध बांग्लादेशी या संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह होने पर तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर- 1800-233-1905 पर सूचना दें.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!