Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : अस्पताल परिसर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में एक सुरक्षा गार्ड द्वारा महिला से चोरी अश्लीलता करने का मामला…

रायपुर। राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल परिसर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में एक सुरक्षा गार्ड द्वारा महिला से चोरी और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पूरा मामला बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे का बताया जा रहा है। एसीआई अस्पताल के आईसीयू कॉरिडोर में एक मरीज की महिला परिजन सोई हुई थी।

महिला ने बताया वह गहरी नींद में थी तभी गार्ड ने उसके ब्लाउज में हाथ डालकर पर्स और मोबाइल निकाल लिया। पूरी घटना कॉरीडोर लगे में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में स्पष्ट देखी जा सकती है कि आरोपी कैसे दबे पांव महिला के पास पहुंचा और मौका देखकर महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर उसका पर्स और मोबाइल निकाल लिया। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत ही प्रारंभिक जांच शुरू कर गार्ड की पहचान करने के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से20 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र मे 4 बैठकें होगी #VidhansabhaSession #ChhattisgarhVidhansabha

जिसके बाद महिला द्वारा एफआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गार्ड की पहचान कर ली गई है और प्रबंधन ने तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आईसीयू जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी घटना होना चौंकाने वाली बात है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!